ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजस्व अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि रजिस्ट्री होने के 30 दिन के भीतर किसी तहसीलदार–नायब तहसीलदार ने नामांतरण नहीं किया तो वह अपने आप को निलंबित समझे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नामांतरण के लिए ₹50000 रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्वालियर में हुई संभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि, नामांकन, सीमांकन एवं बटवारा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि के भीतर करें। निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम भी गाँव-गाँव पहुँचें। गाँव में आम आदमी के द्वार पर बैठकर किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें। मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान एवं राजस्व विभाग की गतिविधियों की समीक्षा भी की।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र में एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक समय से पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण किया जायेगा। उन्होंने आयुक्त भू-अभिलेख एवं जिला कलेक्टर को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश के किसी भी किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिये भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नामांतरण एवं नामांकन व बंटवारा के प्रकरणों में अधिकतम समय-सीमा का इंतजार न करें। सभी राजस्व अधिकारी सकारात्मक सोच एवं किसानों की मदद के भाव के साथ जल्द से जल्द प्रकरणों का निराकरण करें, जिससे आम आदमी का विभाग के प्रति विश्वास और आप सबके प्रति सम्मान बढ़े। उन्होंने कहा सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे आगे कोई विवाद की स्थिति न रहे। श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दुरूस्त (नक्शे पर तरमीम) और प्रमुखता के साथ बी-1 का वाचन करने पर विशेष बल दिया।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र में एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक समय से पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण किया जायेगा। उन्होंने आयुक्त भू-अभिलेख एवं जिला कलेक्टर को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त भू-अभिलेख विवेक पोरवाल ने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संभाग के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में महाअभियान में प्रगति कम है, वे विशेष मुहिम चलाकर प्रकरणों का निराकरण करें।
