ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने ग्वालियर एवं भिण्ड में किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण

विधानसभा निर्वाचन -2023

भोपाल । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बुधवार को ग्वालियर और भिंड जिले में बनाए गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर दोनों जिलों में की जा रही तैयारियों का मुआयना किया और संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। आधा घंटे बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू की जायेगी।

ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) कॉलेज पहुँचकर ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की तैयारियों का अवलोकन किया। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके साथ ईवीएम स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन से कहा कि स्ट्राँग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वे पूरी तरह संतुष्ट है। सीसीटीव्ही कैमरे और एलईडी स्क्रीन से 24 घंटे वे स्ट्रांग रूम को देख रख रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने ईवीएम एवं डाक मतपत्र गिनने के लिये लगाईं गई टेबल, स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम पहुँचाने के लिये बनाए गए अलग-अलग कारिडोर, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, मतगणना परिसर में प्रवेश तथा मीडिया सेंटर सहित मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतगणना सम्पन्न कराएँ। श्री राजन ने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती तेजी से हो सके, इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग ने टेबल बढ़ाने की अनुमति दे दी है। एमएलबी कॉलेज में हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिये दो–दो गणना कक्ष बनाए गए हैं।

कमिश्नर ग्वालियर श्री दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर रेन्ज श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित अधिकारी मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.