ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

‘सुराज नीति 2023‘ के अन्तर्गत भोपाल के विभिन्न स्थानों पर स्थित स्लम के रहवासियों को पक्के आवास देने के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की स्लम बस्तियों में भोपाल विकास प्राधिकरण पक्के आवास बनाने जा रहा है। इसके लिए सुराज नीति 2023 तैयार की गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को बीडीए के दफ्तर में भोपाल के विभिन्न स्थानों पर स्थित स्लम के रहवासियों को पक्के आवास देने ‘सुराज नीति 2023‘ के अन्तर्गत नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया एवं विभिन्न निर्देश भी दिए गए।

इसी के साथ भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा 30 वर्ष से अधिक पुरानी योजनाओं पर मध्यप्रदेश आवास पुनर्विकास नीति 2022 के तहत चार योजनाओं के संबंध में नगर निगम भोपाल के कन्सलटेंट ने प्रजेन्टेशन का प्रस्तुतीकरण किया।

भोपाल को स्लम फ्री बनाने ‘सुराज नीति 2023’‘ के अन्तर्गत स्लम के रहवासियों को पक्के आवास देने के संबंध में बैठक में चर्चा की गई।

कलेक्टर सिंह ने सुराज नीति के अन्तर्गत ईडब्ल्यूएस भवनों की ऊंचाई 12 मीटर अर्थात भूतल प्लस तीन मंजिलीय भवन बनाए जाने के निर्देश दिये गए।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संजय काम्पलेक्स चरण-दो मध्य प्रदेश आवास पुनर्विकास नीति 2022 के अन्तर्गत योजना को मूर्त रूप प्रदान करते समय योजना के आगे के भाग को कमर्शियल एवं पीछे के भाग को आवासीय रखा जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.