ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

आज 25 नवबंर को राजस्थान मे मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा

जयपुर। आज 25 नवबंर को राजस्थान के लोग अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार छिटपुट हिंसा और ईवीएम की खराबी की घटनाओं के बीच राजस्थान में शनिवार दोपहर तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग 9 बजे तक 9.77 प्रतिशत हुई है। सुबह सुबह राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा सहित कई नेताओं ने मतदान किया है। 199 विधानसभा सीटों पर 1,863 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपना वोट डाला। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला राज्य के 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य भर में कुल 51,507 मतदान केंद्र – 10,501 (शहरी) और 41,006 (ग्रामीण) – स्थापित किए गए हैं। कुल 26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। इन मतदान केंद्रों की निगरानी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से की जायेगी।राज्य भर में मतदान के लिए 65,277 बैलेट यूनिट, 62,372 कंट्रोल यूनिट और रिजर्व सहित 67,580 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 6287 माइक्रो ऑब्जर्वर एवं 6247 रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

गुप्ता ने कहा कि 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। महिला-प्रबंधित मतदान केंद्रों पर 7,960 महिला मतदान कर्मी कमान संभालेंगी और 796 दिव्यांग मतदान कर्मी दिव्यांग-प्रबंधित मतदान केंद्रों पर कमान संभालेंगी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1,02,290 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान के दिन सघन जांच और निगरानी के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में तीन उड़नदस्ते और तीन एसएसटी टीमें तैनात की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.