ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

कटनी के जिला कोषालय अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता को सस्पेंड-मतदान दलों का मानदेय भुगतान निर्धारित समय पर नहीं किया

भोपाल। जबलपुर संभाग के कमिश्नर अभय मिश्रा ने, कटनी कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर, कटनी के जिला कोषालय अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। आरोप लगा है कि शैलेश कुमार गुप्ता ने मतदान दलों का मानदेय भुगतान निर्धारित समय पर नहीं किया था।
कार्यालय कमिश्नर, जबलपुर संभाग, जबलपुर से जारीआदेश  क्रमांक / 1247/ क्षेत्रीय शाखा-1/2023, जबलपुर, दिनांक नवम्बर, 2023 में लिखा है कि, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कटनी के पत्र क्रमांक/ क्रमांक/1973/सामा. निर्वा./2023 दिनांक 22/11/2023 में प्रतिवेदित किया गया है कि, श्री शैलेष कुमार गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी, कटनी को विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के मानदेय वितरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के लिये दिनांक 17/11/2023 को सम्पन्न हुये मतदान कार्य में लगे मतदान दलों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। श्री गुप्ता बिना सूचना तथा बिना अवकाश स्वीकृति के 07 दिवस के अर्जित अवकाश का आवेदन प्रस्तुत कर मुख्यालय छोड़कर चले गये है।

उनके बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के कारण मतदान दलों को मानदेय का भुगतान करने में विलम्ब हुआ है। शैलेष गुप्ता द्वारा अवकाश आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय यह भी ध्यान नहीं दिया गया कि उनकी अनुपस्थिति में IFMIS से भुगतान संभव नहीं है। नस्ती पर मानदेय स्वीकृत हो जाने के बाद भी IFMIS पर भुगतान संभव नहीं हो सका। श्री गुप्ता द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, लापरवाही बरती गई है। बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण श्री शैलेष कुमार गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी, कटनी को कलेक्टर, कटनी द्वारा निलंबित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

शैलेष कुमार गुप्ता का उपरोक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से नहीं लेने, पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, लापरवाही बरतने, बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने, मतदान दलों के मानदेय का वितरण नहीं करने के फलस्वरूप श्री शैलेष कुमार गुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी, कटनी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, कटनी नियत किया जाता है। श्री गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.