ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

मंदसौर मे भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मेला का पाटोत्सव के साथ हुआ शुभारंभ, चुनाव आयोग से अनुमति होने के बाद यह मेला आज विधिवत प्रारंभ- कलेक्टर श्री यादव

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे गुरूवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री पशुपतिनाथ महादेव प्रबध समिति व नपा परिषद मंदसौर के द्वारा पाटोत्सव का आयोजना किया गया। इसी पाटोत्सव में पशुपतिनाथ महादेव मेला का भी शुभारंभ हुआ। विधानसभा चुनाव 2023 की आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुये नपा परिषद के द्वारा सादगीपूर्ण रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मेनपुरिया आश्रम के मंहत श्री मणि महेश चेतन्यजी महाराज व कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान कर मेला का शुभारंभ किया । दोनो ने इलेक्ट्रानिक स्वीच दबाकर पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्थित दिप मालिका पर रौशनी करायी गयी इसी के साथ पशुपतिनाथ का मेला भी प्रारंभ हो गया है।

यह मेला 20 दिवस तक लगेगा। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सुंयक्त कलेक्टर व मंदिर प्रबंध समिति के सचिव राकेश शर्मा, सीएमओ सुधीर कुमार सिंह, प्रबंध समिति के प्रबंधक राहुल रूनवाल, नपा सभापति निलेश जैन, रमेश ग्वाला, सत्यनारायण भांभी, दिपमाला मकवाना, श्रीमती प्रमिला संजय गोयल, समाजसेवी नरेन्द्र बंधवार, प्रधुमन शर्मा, राजेश गुर्जर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, समाजसेवी बंशीलाल टांक, पं ललित भारद्वाज, कन्हैयालाल सोनगरा पं किशोर शास्त्री पं सतीश भटट, भावना पमनानी पार्षद, नपा कार्यपालन यंत्री पीएस धारवे, मेला लिपिक राजेन्द्र नीमा सहित कई नपा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री मणिमहेश चेतन्य महाराज, कलेक्टर श्री यादव ने पशुपतिनाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित श्री प्रत्याक्षनंदजी महाराज व श्री मस्तरामजी महाराज की प्रतिमा का भी पूजा व आरती की गयी। इस मौके पर संस्कृत पाठशाला के बटुको के मंत्रोच्चार भी किया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने इलेक्टानिक मीडिया के प्रतिनिधीयो से चर्चा में कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पशुपतिनाथ का यह मेला लगाया जा रहा है। चुनाव आयोग से अनुमति होने के बाद यह मेला आज विधिवत प्रारंभ हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.