ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भिंड जिले में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाहा और बसपा उम्मीदवार संजीव कुशवाहा ने नामांकन भरने के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

Complaint filed against use of 100 vehicles in election campaign in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन भरने के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया और रैली निकाली जिसमें सैकड़ो छोटे बड़े वाहन थे। इसी के चलते भिंड जिले में दो उम्मीदवारों के खिलाफ 100 से अधिक वाहनों के उपयोग पर मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भिंड जिले में भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाहा और बसपा उम्मीदवार संजीव कुशवाहा ने नामांकन भरने के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। इसी का नतीजा रहा कि दोनों उम्मीदवारों की रैली में 100 से भी ज्यादा छोटे और बड़े वाहन थे जिनकी निर्वाचन अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी।
रैली में भारी संख्या में वाहनों का उपयोग किए जाने के चलते जाम की स्थिति बनी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भिंड से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाहा और बसपा उम्मीदवार संजीव कुशवाहा के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों ही शिकायतों में उम्मीदवारों द्वारा बगैर अनुमति के भारी संख्या में वाहनों का उपयोग किए जाने का आरोप है। दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी रैली में छोटे और बड़े वाहनों का उपयोग किया और इनकी संख्या 100 से ज्यादा थी।

#khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.