ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा स्टॉफ को शपथ दिलाई, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया

भोपाल। मंगलवार 31 अक्टूबर को आयरन मेन ऑफ इंडिया यानि लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा सुबह 11 बजे आयुक्त कार्यालय परिसर में कार्यालयीन स्टॉफ को एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पुलिस आयुक्त मुख्यालय रामशरण प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर एवं कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
शपथ-
मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं, कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच य़ह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं य़ह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.