ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

पर्ची से पेट्रोल, डीजल भरने शिकायत ‘सी विजील‘ पर मिलने परं सुवासरा एवं सीतामऊ में एक-एक पेट्रोल पंप सील किये

मंदसौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चलते सीमातउ रिटर्निंग ऑफिसर सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग द्वारा बताया गया कि आईसर  (ESSR) पेट्रोल पंप सीतामऊ एवं इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप सुवासरा में पर्ची/कूपन से पेट्रोल डीजल भरे जाने की 2 शिकायत सी विजील पर की गई थी।

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएससी टीम में तत्काल कार्यवाही की तथा दोनों पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। आगामी दंडात्मक कार्यवाही जारी है।

 

 

 

मंदसौर जिले के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय सीतामऊ का निरीक्षण किया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिले की विधानसभा क्षेत्र सुवासरा एवं गरोठ के लिये सामान्य प्रेक्षक अशोक वामन ककड़े ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय सीतामऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुये सामान्य प्रेक्षक द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अभ्‍यर्थियों द्वारा  दिये जा रहे नामांकन फार्म का अवलोकन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय की शिकायत शाखा, अनुमति शाखा का भी अवलोकन कर भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व निर्देशों के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये।  इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.