ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

नीमच जिले में राष्‍ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, कलेक्‍टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्‍ट्रीय एकता दिवस की सामुहिक शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश, 31 अक्टूबर 2023, देश व प्रदेश के साथ ही नीमच जिले मे भी स्‍व.श्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्‍टूबर 2023 को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।  संयुक्‍त कलेक्‍टर कार्यालय भवन में अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

     सामुहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संयुक्‍त कलेक्‍टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। अन्‍य विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्‍व, कलेक्‍टोरेट, तहसील, जनसम्‍पर्क, पुलिस खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्‍ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की।

    इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर  राजेश शाह, सुश्री प्रीती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना व अन्‍य जिला अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.