ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 28 अक्टूबर से तीन दिनों तक मध्यप्रदेश में डेरा जमाएंगे,भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे

भोपाल। भाजपा सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अक्टूबर को जबलपुर (महाकौशल) संभाग की बैठक करेंगे। महाकौशल में 38 विधानसभा सीटें आती हैं। जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता एवं सांसद राकेश सिंह, निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री इसी दिन पूर्व सीएम कमल नाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा भी जाएंगे। यहां वे जुन्नारदेव विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व का खास फोकस छिंदवाड़ा पर है। इसमें लक्ष्य कमल नाथ की घेराबंदी तो है ही, साथ में 2024 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट को जीतना भी है। शाह इसके बाद भोपाल पहुंच कर भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कार्यकर्ताओं के संग बैठक करेंगे। -29 को उज्जैन् खजुराहो में बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह 29 अक्टूबर को खजुराहो में सागर संभाग के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के संग बैठक करेंगे। इसमें 26 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाह इसी दिन उज्जैन में रोड शो और महाकाल बाबा के दर्शन करेंगे। रात को उज्जैन संभाग कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस संभाग की 29 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल होंगे। -30 को इंदौर में रहेंगे अमित शाह 30 अक्टूबर को सुबह इंदौर संभाग के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की बैठक करेंगे। इसमें 37 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल होंगे। इसी दिन शाह ग्वालियर पहुंच कर ग्वालियर और चंबल संभाग के कार्यकर्ता-पदाधिकारियों के संग बैठक करेंगे। इसमें 34 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता-पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.