ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं अभियंता और वैज्ञानिक – मुख्यमंत्री श्री चौहान

झाबुआ में यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश की प्रगति के लिए अभियंता और वैज्ञानिक दोनों आवश्यक हैं। जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीब आठ वर्ष पूर्व खोला गया इंजीनियरिंग कॉलेज वर्ष 2019 में बंद करने के आदेश दे दिए गए। वर्ष 2020 में पुन: मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे संज्ञान में यह बात आयी और मैंने महाविद्यालय पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आज लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लाभ 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज झाबुआ में 34 करोड़ 65 लाख की लागत के नवनिर्मित यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री जी.एस. डामोर के साथ ही विधायक श्रीमती निर्मला भूरिया और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.