ब्रेकिंग
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक मे सभी लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए राखी के लिए ट्रांसफर किये, कहा की बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली रोकी जाएगी और नवंबर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रक्षाबंधन से पुर्व 27 अगसत रविवार को आज जंबूरी मैदान में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में लाडली बहनों के लिए सरकार का खजाना खोल दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना सम्मेलन के दौरान राखी के पावन त्यौहार से पहले बहनों पर जमकर प्यार बरसाया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक कर प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए राखी के लिए ट्रांसफर किए। साथ ही ये भी ऐलान किया कि अक्टूबर के महीने से लाडली बहनों को हर महीने 1000 नहीं बल्कि 1250 रुपए दिए जाएंगे। बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली रोकी जाएगी और नवंबर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे।
सीएम शिवराज के भाषण की मुख्य बातें-
सावन के महीने में घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में दिलाया जाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाई जाएगी। सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। जहां 50 प्रतिशत से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी, वहां शराब दुकान बंद कर दी जाएगी। राखी के लिए बहनों के खाते में 250 रुपए सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर किए। अक्टूबर महीने से लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1000 नहीं बल्कि 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी नहीं अब 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। सभी लाडली बहन आजीवका मिशन के तहत आएंगी। व्यापार करने के लिए लोन मिलेगा। अगले 5 साल मे महिलाओ को लखपति बनाना है। बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली रोकी जाएगी और नवंबर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.