ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

मंदसौर विधानसभा 2023-भाजपा के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के मुकाबले दुसरा कोई नही, कांग्रेस पार्टी के एक दर्जन उम्मीदवार विधायक बनने के सपने देख रहे, आप की दावेदारी हो सकती

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर विधानसभा क्षेत्र मे 20 वर्षो से भाजपा काबिज है। विधानसभा चुनाव 2023 – मंदसौर में एक बार फिर सियासी माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस यहां पुरजोर कोशिश कर रही है कि वो सीट पर बीजेपी के विजय रथ को रोके। वहीं बीजेपी यहां लगातार पांचवी बार जीत दर्ज करने के मकसद से अपना उम्मीदवार को उतारेगी। मंदसौर संसदीय क्षेत्र मे कुल 8 विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र राजनीति मे अपनी एक अलग ही छाप छोड चुका है। दो पुर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सकलेचा एवं सुदरलाल पटवा अविभाजित जिला मंदसौर – नीमच के नीमच से ही रहे है। कांग्रेस भी एक जमाने मे यहां मजबुत पकड़ रखती थी लेकिन अब कांग्रेस में भी एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है।

मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से कौन कौन विधायक रहे देखे
1962 : श्याम सुंदर पाटीदार (कांग्रेस)
1967 : टी. मोहन सिंह (भारतीय जनसंघ)
1972 : श्याम सुंदर पाटीदार (कांग्रेस)
1977 : सुंदरलाल पटवा (जनता पार्टी)
1980 : श्याम सुंदर पाटीदार (कांग्रेस-इंदिरा)
1985 : श्याम सुंदर पाटीदार (कांग्रेस)
2003 : ओम प्रकाश पुरोहित (भाजपा)
2008 : यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा)
2013 : यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा)
2018 : यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की पहचान बीजेपी के गढ़ के रूप में है। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से लगातर तीन बार के विधायक चुनते आ रहे यशपाल सिंह सिसोदिया को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता बनाकर बड़ा दायित्व सौप रखा है। विधायक श्री सिसोदिया विधानसभा चुनाव 2023 मे भाजपा के एक मात्र उम्मीदवार रहेगें ऐसा हमारी टीम को सुत्रों से जानकारी मिली है।
विधानसभा चुनाव 2018 मे यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा)ः को 102626 मत मिले थे और नरेंद्र नाहटा (कांग्रेस)ः 84256 मत मिले थे।
मंदसौर विधानसभा मे कांग्रेस लगातार 4 चुनाव हारने के बाद अब इस बार एक जुट होकर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। लेकिन भाजपा के सामने कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी यह तो अभी कोई भविष्य के गर्त मे है। मंदसौर विधानसभा 2023-भाजपा के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के मुकाबले दुसरा कोई नही, कांग्रेस उम्मदवार के रूप मे दावेदारो की सुची तो हम प्रकाशित नही कर रहे लेकिन हां कांग्रेस पार्टी मे एक दर्जन उम्मीदवार मंदसौर से विधायक बनने के सपने देख रहे है। आम आदमी पार्टी आप की और से भी दावेदारी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.