ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “आज हमारी मुलाकात हम सबके भगवान शरद पवार से हुई

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने खेमें के नेताओं के साथ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे है। अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, आज हम सब हमारे नेता शरद पवार जी से मिलने आए हैं और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा। हमारी इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करे, इसके लिए हमने शरद पवार को विनतीकरते हुए कहा कि वे इस दिशा में विचार करें। हालांकि शरद पवार ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने शांति से हमारी बात सुनी।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “आज हमारी मुलाकात हम सबके भगवान शरद पवार से हुई। हम उनका आशीर्वाद लेने के लिए आये थे। हम बिना समय मांगे यहां उनसे मिलने आए थे। हमने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एनसीपी को एकजुट रखने का अनुरोध किया।”
मालूम हो कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार हाल ही में एनसीपी के 8 अन्य विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए। जिससे पार्टी दो धड़ों में बंट गई। हालांकि शरद पवार ने पार्टी को फिर से खड़ा करने की कवायद शुरू की है। 2 जुलाई की दोपहर में अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि एनसीपी के 8 नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ के करीब दो हफ्ते बाद शुक्रवार को अजित पवार को वित्त विभाग का प्रभार दिया गया, जबकि उनका खेमा सहकारिता और कृषि सहित कई दमदार मंत्रालय पाने में सफल रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.