ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

कस्तूरबा बालिका छात्रावास में शराब और मुर्गा पार्टी करने का मामलाए अधीक्षक और शिक्षक को सस्पेंड किया, कार्यवाही जारी

भोपाल। शिक्षा विभाग मे एक नया ताजा मामला डिंडोरी से आया है। यहां बालिका छात्रावास में रात के समय मुर्गा पार्टी हुई जिसमें शराब भी भरोसी गई। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य थे और छात्रावास की महिला अधीक्षक ने अपने छात्रावास में इस आपत्तिजनक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

डिंडोरी जिले की तहसील बजाग में संचालित कस्तूरबा बालिका छात्रावास में शराब और मुर्गा पार्टी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में छात्रावास की महिला अधीक्षक कौशल्या परस्ते और शिक्षक कालका प्रसाद मार्को को सिविल सेवा आचरण अधिनियम के उल्लंघन करने पर निलंबित किया गया है। आरोप है कि कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल बजाग के प्राचार्य साहब सिंह मरावी द्वारा शिक्षक के साथ मिलकर यह कृत्य कराया गया। इसका खुलासा रसोइया लमिया बाई द्वारा किया गया था। बालिका छात्रावास में रात में पुरुषों के जाने का मामला भी कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है।

कलेक्टर द्वारा गुरुवार को प्राचार्य साहब सिंह मरावी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा है। पत्र में उल्लेख किया गया कि उनके द्वारा कस्तूरबा छात्रावास अधीक्षक कौशल्या परस्ते, रसोईया की संलिप्तता से प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने के बाद भी छात्रावास में नानवेज बनवाया गया, जो छात्रावास नियमों के विरुद्ध लापरवाही है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे छात्राओं की सुरक्षा पर भी प्राचार्य ने मनमानी बरती है। छात्रावास अधीक्षक कौशल्या परस्ते, प्राथमिक शिक्षक बिजोरा को निलंबित कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बजाग कार्यालय अटैच किया गया है। कार्यवाही जारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.