ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सभी शासकीय सेवक अपने घरों से कार्यालय तक साईकिल से आएंगे

मिशन लाईफ के तहत 26 मई को ए.सी.कूलर क्‍लोज डे रहेगा

भोपाल। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 18 मई से 5 जून 2023 तक मिशन लाईफ के तहत विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट में अधिकारियों की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मिशन लाईफ के तहत जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, पर्यावरण सरंक्षण से संबंधित आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

   बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, उप संचालक कृषि दिनेश मण्‍डलोई, सीएमओ श्रीमती गरिमा पाटीदार, उप संचालक सामाजिक न्‍याय  अरविंद डामोर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आगामी 26 मई को जिले में बिजली व पानी की बचत के प्रति जनजागरूकता के लिए ए.सी. व कूलर क्‍लोज डे के रूप में नाया जायेगा। इस दिन प्रात: 11 बजे से रात 9 बजे तक सभी घरों व कार्यालयों में एसी व कूलर को बंद रखने के लिए जनजागरूकता के प्रयास किए जावेंगे। जिससे कि बिजली की बचत हो सके। एसी व कूलर क्‍लोज डे के दिन आपात सेवाओं जैसे पैथालाजी लैब, अस्‍पताल आसीयू जैसी सेवाओं को इससे मुक्‍त रखा जावेगा। मिशन लाईफ के तहत गुरूवार 30 मई से प्रति गुरूवार साईकिल डे के रूप में मनाया जावेगा। इस दिन सभी शासकीय सेवक अपने घरों से कार्यालय तक साईकिल से कार्यालय आएंगे। वे चार पहिया व दो पाहिया वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। आमजनों को ऊर्जा बचत के लिए साईकिल का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जावेगा।

    कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि फ्रीज के उपयोग को हतोत्‍साहित करने के प्रति जनजागरूकता के लिए 25 मई को मटका दिवस के रूप में मनाया जावेगा और नागरिकों को मिट्टी के मटके खरीदकर उसका पानी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जावेगा। इस दिन फ्रिज का उपयोग नहीं करने के लिए भी लोगो को जागरूक किया जावेगा।

     इस मिशन लाईफ अभियान के तहत प्‍लास्टिक के थैलियों के उपयोग को हतोत्‍साहित करने तथा कपडे की थैली के उपयोग को बढावा देने के लिए सभी नगरीय निकायों के कपडों की थैली की वेडिंग मशीन स्‍थापित की जावेगी। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों से 50-50 किलों प्‍लास्टिक की थेलियां व अन्‍य प्‍लास्टिक की डिस्‍पाजेबल सामग्री का कचरा एकत्रित किया जावेगा। इस प्‍लास्टिक सामग्री को जनपद स्‍तर पर संग्रहित कर उसका एक साथ निपटान किया जावेगा।

      कलेक्‍टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को मिशन लाईफ के तहत विभिन्‍न गतिविधियों में भाग लेने और अधिकाधिक लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.