मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के बालागंज क्षेत्र मे लंबे समय से घरेलू गैस सिलेण्डर की काला बाजारी का कारोबार चल रहा था। जिम्मेदार कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी की नजर शिकायत के बाद पड़ी है। शिकायत पर की गई छापेमारी के दौरान मौके से कुल 17 गैस सिलेण्डर मिले जिसमे 7 भरे हुए सिलेण्डर मिले। आपुर्ति विभाग ने सिलेण्डर जप्ती मे लेकर संबधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी नारायणसिंह चन्द्रावत ने बताया शिकायती जांच में पाया गया है कि आरोपी गोपालदास पिता आसनदास निवासी स्टेन रोड़ के जितेन्द्र दुध भण्डार बालागंज से घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध कारोबार किया जाता है। तथा उनका कृत्य एलपीजी गैसके विभिन्न प्राविधानों का स्पष्ट उल्लंघन और दण्डनीय अपराध है। आरोपित के खिलाफ थाना शहर कोतवाली मंदसौर में प्रकरण क्रमाक 209/2023 पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 (1955) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
वही दुसरी और लकड़पिठा नयापुरा रोड़ मंदसौर से गुल मोहमद पिता मोहमद फारूख निवासी नई आबादी के खिलाफ सीटीकोतवाली मे प्रकरण क्रमांक 289/2023 धारा 3/7 (1955) के तहत प्रकरण दर्ज कर एक घेरलु गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।