ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

आज के युवाओं में जोश बहुत है पर धैर्य की कमी-जया किशोरी

इंदौर।  यदि हमें जिंदगी में कुछ अच्छा करना है तो उसके लिए अच्छी संगत का होना जरूरी है। आज के युवाओं में जोश बहुत है पर धैर्य की कमी है। यदि उन्हें पोस्ट चाहिए तो अपने घर के बुजुर्गों के साथ बैठना होगा। यह बात प्रवचनकार जया किशोरी ने गीता रामेश्वरम परमार्थिक न्यास द्वारा तिलक नगर उमा स्कूल परिसर में आयोजित नानी बाई रो मायरो कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुजनों को कथा का श्रवण करवाते हुए कही।

उन्होंने कहा, जब हम अच्छी संगत में रहते हैं तो हर काम अच्छे होते हैं।

कथावाचक जया किशोरी ने मीडिया से चर्चा में कथावाचकों को लेकर लोगों में अंधश्रद्धा और राजनीति के विषय पर बात की। उन्होंने कहा, भक्ति में अंधविश्वास नहीं होना चाहिए। मेरी बात भी आंख बंद कर मत सुनिए। अपना दिमाग लगाइए, चिंतन करिए। मैंने जो बोला, वह बात सही लग रही है या नहीं, उस पर अपना रिसर्च करिए फिर कुछ मानिए। किसी भी बात पर आंख पर पट्टी बांधकर विश्वास मत कीजिए। क्योंकि, आपका धर्म आपको यह नहीं सिखाता। राजनीति पर उन्होंने कहा, राजनीति में आए हैं तो धर्म के साथ रहकर काम करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.