ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

काला बाजारी-कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी ने बालागंज से 18 घरेलु गैस सिलेण्डर पकड़े

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के बालागंज क्षेत्र मे लंबे समय से घरेलू गैस सिलेण्डर की काला बाजारी का कारोबार चल रहा था। जिम्मेदार कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी की नजर शिकायत के बाद पड़ी है। शिकायत पर की गई छापेमारी के दौरान मौके से कुल 17 गैस सिलेण्डर मिले जिसमे 7 भरे हुए सिलेण्डर मिले। आपुर्ति विभाग ने सिलेण्डर जप्ती मे लेकर संबधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी नारायणसिंह चन्द्रावत ने बताया शिकायती जांच में पाया गया है कि आरोपी गोपालदास पिता आसनदास निवासी स्टेन रोड़ के जितेन्द्र दुध भण्डार बालागंज से घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध कारोबार किया जाता है। तथा उनका कृत्य एलपीजी गैसके विभिन्न प्राविधानों का स्पष्ट उल्लंघन और दण्डनीय अपराध है। आरोपित के खिलाफ थाना शहर कोतवाली मंदसौर में प्रकरण क्रमाक 209/2023 पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 (1955) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वही दुसरी और लकड़पिठा नयापुरा रोड़ मंदसौर से गुल मोहमद पिता मोहमद फारूख निवासी नई आबादी के खिलाफ सीटीकोतवाली मे प्रकरण क्रमांक 289/2023 धारा 3/7 (1955) के तहत प्रकरण दर्ज कर एक घेरलु गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.