ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन हुआ, यहां सड़क पर बस वाहन खड़े करना सख्त मना है, जुर्माना 1000 रू – यातायात थाना मंदसौर

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय पर यातायात थाना के सामने सड़क की सुरक्षा हेतु एक स्टैपर रखा हुआ है जिस पर लिखा कि यहां सड़क पर बस वाहन खड़े करना सख्त मना है, जुर्माना 1000 रू है। यातायात थाना मंदसौर म.प्र. यह सुचना स्टैपर बोर्ड सड़क सुरक्षा हेतु लगा हुआ है या बाईक शोरूम की सुरक्षा हेतु यह तो जिला प्रशासन एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति ही बता सकता है लेकिन आम जनता की दृष्टी मे यातायात थाना द्वारा इस स्टैपर के माध्यम से नियम कानुन का हवाला देकर नियम कानुन की धजिया उड़ाई जा रही है, क्या यही सड़क सुरक्षा कानुन है ?

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल तथा परिवहन विभाग के निर्देशों के पालन में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है ।
27 अप्रैल को एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट नरेंद्र जोशी के सहयोग से एडीफाई स्कूल, एनसीसी जूनियर डिविजन, उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 2 तथा थाना यातायात के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई । पुलिस स्टाफ द्वारा दो पहिया वाहन तथा स्कूल विद्यार्थियों ने साइकिल द्वारा रैली में भाग लिया । साइकिल तथा दो पहिया वाहनों पर सड़क सुरक्षा के संदेश लिखी तख्तियों के साथ रैली ने शहर के मुख्य मार्गो पुलिस पेट्रोल पंप, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा , नेहरू बस स्टैंड, सदर बाजार, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड का भ्रमण किया ।
यातायात सप्ताह के दौरान जिले के समस्त थानों द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाना, तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना आदि पर चालानी कार्रवाई में तेजी लाई जावेगी तथा वाहन चालकों को उपरोक्त के संबंध में समझाइश दी जावेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.