ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

किसानो की आय 2022 तक दुगुना करने का दावा करने वाली दोनो भाजपा सरकारो के राज में किसान बदहाल है-पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतु पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय पर सोमवार को पूर्व मंत्री एवं राउ विधायक जीतु पटवारी ने किसान सभा को संबोधित करते हुये कहा कि लगातार शिवराजसिंह चैहान स्वयं को किसानो का बेटा कहते है लेकिन कांग्रेस द्वारा किसानो की आय दुगुना करने के प्रश्न पर जवाब देने की बजाय हमेशा भागते रहे है। उन्होनें कहा कि जब मैं विधानसभा में किसानो के गेहूं के भाव तीन हजार रूपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव लाया तो सबसे पहले मंदसौर विधायक श्री सिसोदिया ने इसका विरोध किया। लोकतांत्रिक तरिके से अपनी बात रखने का हक भी छिना गया और विधानसभा से निष्कासित किया। श्री पटवारी ने कहा कि केन्द्र से लेकर प्रदेश तक किसानो की आय 2022 तक दुगुना करने का दावा करने वाली दोनो भाजपा सरकारो के राज में किसान बदहाल है। केन्द्र की मोदी सरकार उधोगपतियो की गोद में बैठकर काम कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा किसान अधिकार एवं जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विशाल सभा का आयोजन स्थानीय गांधी चैराहे पर किया गया। सभा का संचालन महिला नेत्री सुश्री इष्टा भाचावत ने किया।

इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षीजी नटराजन, नागदा खाचरौद विधायक दिलीप गुर्जर, सेलाना विधायक हर्षवर्धन गेहलोत, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चैधरी ने भी केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारो की नितियो की आलोचना करते हुये अन्नदाता किसानो की वर्तमान हालत को चिंता जनक बताया।

नरेन्द्र नाहटाए पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, नीमच के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, राकेश पाटीदार, महेन्द्रसिंह गुर्जर, श्यामलाल जोकचंद्र, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने भी सभा को संबोधित किया।

पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतु पटवारी के नेतृत्व मे आयोजित किसान अधिकार सभा मे बडी संख्या में अन्नदाता किसानो एवं कांग्रेस पदाधिकारी के पदाधिकारी, कार्यक्रता ने सहभागीता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.