ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी राज.सरकार, रजिस्ट्रेशन के लिए प्रथम चरण में केंप 24 अप्रैल से 30 जून तक लगाए जाएंगे

जयपुर। राजस्थान में 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का फायदा उन्हीं पात्र कनेक्शनधारियों को मिलेगा जो सरकार के राहत कैंप में आएगा। ये कैंप 24 अप्रैल से गांवों और शहरों में लगाए जाने वाले श्प्रशासन शहरों के संग अभियानश् और श्प्रशासन गांवों के संग अभियानश् के तहत राहत कैंप लगाए जाएंगे।
फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से आज जारी गाइडलाइन के मुताबिक योजना का फायदा लेने के लिए पात्र कनेक्शनधारी (बीपीएल और पीएम उज्जवला योजना) को कैंप में आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन फूड एंड सप्लाई विभाग के पोर्टल पर होगा। इसके जो डाटा सरकार को उपलब्ध होगा, उसी के आधार पर कैश सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
2020 में केंद्र ने बंद कर दी थी सब्सिडी
केंद्र सरकार ने गैस पर सब्सिडी अप्रैल 2020 से बंद कर दी थी। सबसे पहले सब्सिडी गैस सिलेंडर के साथ ही आती थी। यानी सिलेंडर की रेट कम होती थी। बाद में क्ठज् (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) स्कीम के जरिए सब्सिडी बैंक खातों में डाली जाने लगी थी। इसके लिए भी उपभोक्ताओं को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थी। उपभोक्ताओं को सिर्फ एक बार बैंक खाते और आधार नंबर की डिटेल गैस एजेंसियों को देनी होती थी।
73 लाख से ज्यादा परिवार
राजस्थान में तीनों गैस कंपनियों (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) के 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं। इनमें से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 69 लाख 20 हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं। इसके अलावा 3 लाख 80 हजार बीपीएल परिवार हैं, जिनके पास गैस कनेक्शन हैं।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया केवल कैंप में ही की जाएगी और प्रथम चरण में ये कैंप 24 अप्रैल से 30 जून तक लगाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.