मन्दसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सामाजिक संस्था निडर युवा सेवा संस्था द्वारा गांधी चैराहे पर भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण केंपीयन कार्यक्रम की बुधवार को शुरूआत हुई। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष द्वारा सभी को शपथ दिलवाई गईए कि कोई भी नगद राशि के रूप में बच्चों को भीख नहीं देगा उसके बदले खाना खिलाएंगे नाश्ता कराएंगे या कपड़े दिलाएंगे लेकिन नगद राशि के रूप में कोई भीख नहीं देगा जिससे कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोह का जाल टूट जाएगा और मानव तस्करी तथा दैहिक शौषण से बच्चों को मुक्ति मिलेगी। जिसके लिए सभी ने शपथ लेते हुए कहा कि हम आज से किसी भी बच्चे को नगद राशि के रूप में भीख नहीं देंगे और उसके बदले उसे खाना नाश्ता इत्यादि कराएंगे और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा पुलिस प्रशासन और संस्था के सहयोग से जो बच्चों से जबरन भिक्षावृत्ति कराते हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे वह भिक्षावृत्ति कराने वाले लोगों को समझाइए देखकर बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मंदसौर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश दुबे, राजाराम तवर, कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन से दिनेश सोलंकी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम कोटवानी, दशपुर विकलांग संगठन से दिनेश चैधरी, भानपुरा से प्रफुल्ल प्रजापति, कुसुम मेहर, गोपाल कुमावत, देवेंद्र पांडियार, जिला अध्यक्ष राजेश चैधरी, सद्दाम खान, प्रकाश सांखला, जाहिद हुसैन, कन्हैयालाल सूर्यवंशी आदि सदस्यों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी