ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पत्रकारों की आभा आईडी बनाकर मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला हुई सम्पन्न

मंदसौर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला का सीएमएचओ सभाकक्ष मंदसौर में आयोजित की गई स मीडिया कार्यशाला में संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए के नकुम ने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर एवं एक्सेस करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं के बारे में सटीक जानकारी रहेगी। टेली- परामर्श और ई-फार्मेसी के माध्यम से दूरस्थ रूप से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का विकल्प होगा। सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंचने का विकल्प प्रदान करेगा। सेवाओं के मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिएजवाबदेही सुनिश्चित रहेगी। स्वास्थ्य प्रदाताओं के पास रोगी के चिकित्सकी इतिहास (आवश्यक सूचित सहमति के साथ ) तक बेहतर पहुंच होगी। आभा आईडी यूनिक 14 अंक रहेंगे। आभा एक सहमति आधारित सुविधा है इस आभा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के द्वारा आप अपनी प्रयोगशाला रिपोर्ट और उपचार डिटेल रूप से प्राप्त एवं साझा कर सकेंगे। भविष्य में आभा के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श हेतु ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकेगी। कार्यशाला में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक ,संवाददाता उपस्थित रहे । नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ सतीश गौड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राकेश शर्मा,श्री महेश धनोतिया डाटा मैनेजर आदी ने जानकारी दी। उपस्थित इच्छुक पत्रकारों एवं उनके परिवार की आभा आईडी बनाकर मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.