मंदसौर। स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला स्तर पर जिले में निवासरत भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी गणों, प्रदेश पदाधिकारी गणों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश के जिला भाजपा, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश एंव जिला पदाधिकारी गणों, जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों ने मंडल अध्यक्षों की रचना अनुसार बूथ स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठजनो का हुआ सम्मान।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार देश के साथ मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथों के साथ मंदसौर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में जिले के 18 मंडलों के 1115 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। आज प्रातः सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व एंव बूथ समिति टोली के साथ भाजपा का ध्वज फहराया गया और बूथ पर रहने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान कर मिठाई वितरण की गई। जिला संगठन द्वारा नियुक्त किये गये प्रभारी वक्ताओं ने इस अवसर पर अपने-अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने बूथ को सर्वव्यापी बनाने की कार्ययोजना पर कार्य करने का आह्वान किया। मंदसौर शहर के वार्ड क्रमांक 18 के बूथ क्रमांक 114 के अन्तर्गत आने वाले जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बूथ क्रमांक 114 के बूथ अध्यक्ष एंव कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के साथ बूथ समिति सदस्यो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एंव भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का उद्बोधन सुना।
दोपहर में आयोजित किये गये दीवार लेखन के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अटोलिया ने मंदसौर उत्तर मंडल पर 44 वें स्थापना दिवस पर बूथ क्रमांक 82 पर दीवार लेखन किया एंव दलौदा मंडल पर बूथ क्रमांक 249 में दीवार लेखन किया। इसके बाद जिले के समस्त मंडल अध्यक्षो एंव बूथ समिति अध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में दीवार लेखन का कार्य सम्पन्न करवाया।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके
Prev Post