मंदसौर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब, सट्टा और देशी पिस्टल जब्त / कोतवाली, वायडी नगर, दलौदा, अफजलपुर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, शामगढ़ और गरोठ पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा
मंदसौर।मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में मंदसौर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब, सट्टा और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में देशी शराब, कच्ची शराब, सट्टा पर्चियां, नकदी और एक देशी पिस्टल जब्त की गई।
कोतवाली और वायडी नगर पुलिस ने पकड़ी शराब
कोतवाली थाना पुलिस ने 27 नवंबर को ग्रीन वैली रोड स्थित अभिनंदन क्षेत्र में डोसी बिल्डिंग के सामने कार्रवाई करते हुए यशवंत पिता पप्पूलाल ग्वाला (20), निवासी नया पुरा रोड मंदसौर के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 717/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 402 कमलेश सिंह भदौरिया ने की।
इसी प्रकार वायडी नगर पुलिस ने दौलखेड़ी खदान के कच्चे आम रोड पर कार्रवाई करते हुए शंकर पिता शाबर फनकर (43), निवासी दौलखेड़ी को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 189 पनुम कर्णिक ने की।
दलौदा पुलिस ने तीन स्थानों पर पकड़े सटोरिए
दलौदा थाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई एलची रोड पर हुई, जहां राजूनाथ पिता रामचरणनाथ योगी, निवासी सेमलिया हीरा को सट्टा लिखते पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची और 520 रुपये जब्त किए गए। प्रकरण क्रमांक 511/26 दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई दलौदा मगरा क्षेत्र में हुई, जहां नियाज पिता मोहम्मद मंसूरी, निवासी जनकपुर मंदसौर को सट्टा लिखते पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची और 360 रुपये जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 512/26 दर्ज किया गया।
तीसरी कार्रवाई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे की गई। यहां राकेश पिता भेरूलाल डिंडोरिया, निवासी धंधुका को सट्टा लिखते पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची और 240 रुपये जब्त कर अपराध क्रमांक 513/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तीनों मामलों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई की गई।
देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
दलौदा थाना पुलिस ने भावगढ़ रोड पर एलची मगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए बृजेश पिता राधेश्याम कुमावत (21), निवासी निंबोद को पकड़ा। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जब्त की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 514/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1), 27 में प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक कैलाश बघेल एवं उपनिरीक्षक तेजसिंह डामर ने की।
अफजलपुर पुलिस ने 16 क्वार्टर शराब जब्त की
अफजलपुर थाना पुलिस ने मारुखेड़ी फंटा पर कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह पिता दिलीप सिंह सोलंकी (36), निवासी निपानिया के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 332/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक सोहन सिंह सोलंकी ने की।
मल्हारगढ़ में महिला से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त
मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने 27 नवंबर को बरखेड़ापंथ स्थित बिहारी ढाबे के पास हाईवे रोड पर कार्रवाई करते हुए राधाबाई पति बरिलाल कुमार (44), निवासी बरखेड़ापंथ के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 488 राकेश गेहलोत ने की।
सीतामऊ पुलिस ने दो कार्रवाई में 36 क्वार्टर शराब पकड़ी
सीतामऊ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 36 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पहली कार्रवाई ग्राम करंडिया के आम रोड पर की गई, जहां कृष्णपाल सिंह पिता दशरथ सिंह राठौर (42), निवासी ग्राम बैलारा के कब्जे से 18 क्वार्टर शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 673/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 627 मुकेश पंड्या ने की।
दूसरी कार्रवाई गल्यारा फैक्ट्री के पास की गई। यहां भेरूलाल पिता मांगूलाल भील (40), निवासी गल्यारा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 675/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 252 विवेक सिंह कुशवाह ने की।
शामगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर शराब और 10 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
शामगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पहली कार्रवाई बांसखेड़ी रोड स्थित मालवा ढाबे के सामने की गई, जहां प्रहलाद पिता मांगूलाल बलई (52), निवासी ग्राम सेमलीशंकर के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 0434/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह राजावत ने की।
दूसरी कार्रवाई ग्राम सेमलीशंकर ओवरब्रिज के नीचे की गई। यहां बालूसिंह पिता दाणी सिंह सौंधिया राजपूत (45), निवासी सेमलीशंकर के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 0435/26 दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक देवीसिंह डामोर ने की।
गरोठ पुलिस ने तीन कार्रवाई में 56 क्वार्टर शराब जब्त की
गरोठ थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों के कब्जे से कुल 56 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा जब्त की। पहली कार्रवाई 27 नवंबर की रात करीब 9 बजे की गई। इस दौरान देवीलाल नाथ पिता गोरखनाथ (29), निवासी रणायरा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 481/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक मान सिंह भाटी ने की।
दूसरी कार्रवाई रात करीब 10 बजे की गई, जहां बांशीलाल पिता चंपलाल मीणा (65), निवासी अक्याकुंवरपाड़ा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 482/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक बालमुकुंद परमार ने की।
तीसरी कार्रवाई में सुनील गुर्जर पिता रमेशचंद्र गुर्जर (30) के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 483/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक जराज सिंह ने की।
पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।