ब्रेकिंग
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधान... मंदसौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार... मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपीयों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास मंदसौर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब, सट्टा और देशी पिस्टल जब्... मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष 2027- सोशल मीडिया पर छिड़ी चुनावी चर्चा, जनता ने सुझाए कई नाम, किसी ने नए च... उप मुख्यमंत्री ने जन विश्वास शिविर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान / स्वच्छता अभियान में रीवा को दे... नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो पिकअप से 125 पेटी अवैध शराब और बीयर जब्त / वाहन सहित 12.96 लाख र... इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक,... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 118 क्वार्टर जब्त ध् कोतवाली,... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त

मंदसौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार / 63 स्थायी और 32 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 95 वारंटी गिरफ्तार, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए 27 एवं 28 नवंबर की दरमियानी रात जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में 400 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान शामगढ़ पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अल्ताफ पिता मोबीन खान निवासी शामगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में 35 गश्त पार्टियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

95 वारंटी गिरफ्तार

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 95 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 63 स्थायी वारंटी एवं 32 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। स्थायी वारंटियों में धारा 138 के 16, विद्युत अधिनियम के 9 तथा अन्य मामलों के 38 वारंटी शामिल हैं।

स्थायी वारंटियों में कोतवाली से 3, वायडी नगर से 10, नई आबादी से 3, भावगढ़ से 3, दलौदा से 1, नाहरगढ़ से 6, अफजलपुर से 3, पिपलियामंडी से 2, मल्हारगढ़ से 3, सीतामऊ से 10, सुवासरा से 6, शामगढ़ से 6, गरोठ से 4, भानपुरा से 2 एवं गांधीसागर से 1 वारंटी गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तारी वारंटियों में कोतवाली से 5, वायडी नगर से 3, नई आबादी से 3, भावगढ़ से 2, पिपलियामंडी से 3, मल्हारगढ़ से 4, सीतामऊ से 4, सुवासरा से 2, शामगढ़ से 1 एवं गरोठ से 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

157 बदमाशों की चेकिंग

अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के 70 निगरानी बदमाशों तथा 81 गुंडा-बदमाशों सहित कुल 157 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश एवं जिलाबदर बदमाशों की चेकिंग की। पुलिस ने उनकी गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई।

अवैध शराब, जुआ-सट्टा और यातायात पर भी कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के 13 प्रकरण दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 49.92 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 20,260 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा धारा 151 के तहत 7 प्रकरणों में 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जुआ-सट्टा के 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,120 रुपये बरामद किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11 चालान बनाए गए तथा 5,300 रुपये समन शुल्क की कार्रवाई की गई।

अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा

मंदसौर पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों, वारंटियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.