महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार / लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए देश की सभी मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर कहा कि यह निर्णय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से जनप्रतिनिधित्व का विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक के माध्यम से देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज को संसद में और अधिक प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इस व्यवस्था को लागू करने के उद्देश्य से नए परिसीमन आयोग के शीघ्र गठन तथा आरक्षित सीटों के रोटेशन का प्रावधान भी किया है।