ब्रेकिंग
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधान... मंदसौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार... मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपीयों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास मंदसौर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब, सट्टा और देशी पिस्टल जब्... मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष 2027- सोशल मीडिया पर छिड़ी चुनावी चर्चा, जनता ने सुझाए कई नाम, किसी ने नए च... उप मुख्यमंत्री ने जन विश्वास शिविर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान / स्वच्छता अभियान में रीवा को दे... नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो पिकअप से 125 पेटी अवैध शराब और बीयर जब्त / वाहन सहित 12.96 लाख र... इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक,... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 118 क्वार्टर जब्त ध् कोतवाली,... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त

मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष 2027- सोशल मीडिया पर छिड़ी चुनावी चर्चा, जनता ने सुझाए कई नाम, किसी ने नए चेहरे तो किसी ने अनुभवी नेतृत्व की बताई जरूरत चुनाव 2027 -परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी अध्यक्ष पद की तस्वीर

मंदसौर। मध्यप्रदेश, नगरीय निाकाय चुनाव वर्ष 2027 में होने वाले मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अभी से शहर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। नगर पालिका परिषद मंदसौर के अध्यक्ष पद को लेकर सोशल मीडिया पर एक सवाल के माध्यम से लोगों की राय मांगी गई, जिसके बाद कमेंट बॉक्स में नामों और सुझावों की झड़ी लग गई। शहरवासियों ने अपनी पसंद के संभावित उम्मीदवारों के नाम बताते हुए यह भी स्पष्ट किया कि अगले नगर पालिका अध्यक्ष में किस तरह की खूबियां होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर सामने आए सुझावों में नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर आरक्षण होना अभी तय नही है लेकिन सामान्स वर्ग से गौरव अग्रवाल, प्रितेश चावला, हिम्मत डांगी, अनिल कियावत, सोमिल नाहटा, अजय लोढ़ा, सुनील बंसल, पिछड़ा वर्ग से विनय दुबेला, दीपक सिंह गुर्जर, कमलेश सोनी, आदित्य पाटिल, राजेश गुर्जर, विनोद डगवार, पुलकित पटवा, महिला वर्ग मे नम्रता चावला, भारती पाटीदार, निर्मला गुप्ता, अनिता भदोरिया, रूपल संचेती, भावना पमनानी, किरण मावर, ईष्टा भाचावत और अन्य नामों का उल्लेख किया गया। कुछ लोगों ने वर्तमान पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अध्यक्ष पद के लिए योग्य विकल्प बताया। नगर पालिका परिषद मंदसौर के चुनाव वर्ष 2027 में होना प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या विस्तृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है। चुनाव से पहले परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होना संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकेगी। इस बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। यदि यही व्यवस्था लागू रहती है तो अध्यक्ष पद के लिए होने वाला आरक्षण राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगा। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकेंगे।

नए चेहरे और जमीनी कार्यकर्ता की मांग
कई लोगों ने इस बार किसी नए चेहरे को मौका देने की बात कही। उनका मानना है कि अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो आम नागरिकों के बीच सहज उपलब्ध रहे, पार्षदों की बात सुने और वार्डों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करे। कुछ लोगों ने बड़े राजनीतिक चेहरों के बजाय सामान्य परिवार से आने वाले पढ़े-लिखे और सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने की राय दी।

विकास का विजन और जवाबदेही हो सबसे जरूरी
सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों ने साफ किया कि केवल लोकप्रियता या राजनीतिक पहचान के आधार पर अध्यक्ष का चयन नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार के पास शहर के विकास का स्पष्ट रोडमैप होना चाहिए। मंदसौर की पेयजल व्यवस्था, शिवना नदी की स्वच्छता, सड़कों के गड्ढे, नालियों और ड्रेनेज व्यवस्था, यातायात, सफाई, आवारा पशुओं की समस्या और ठेला व्यापारियों सहित आम नागरिकों की परेशानियों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई गई।

कुछ नागरिकों ने ऑनलाइन परमिशन, नगर पालिका में पारदर्शी कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और अनावश्यक टैक्स वसूली से राहत जैसे मुद्दे भी उठाए। वहीं, शहर में हरियाली जोन, व्यवस्थित पार्क और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाएं विकसित करने का सुझाव दिया गया।

आरक्षण और परिसीमन के बाद तय होगी तस्वीर
कुछ लोगों ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण और परिसीमन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उम्मीदवारों की वास्तविक दावेदारी सामने आएगी। वहीं, कुछ कमेंट में सीधे चुनाव, निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा-कांग्रेस से अलग विकल्प की भी चर्चा हुई। वर्तमान नगर पालिका नेतृत्व को लेकर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और बदलाव की जरूरत बताई।

नामों से ज्यादा काम करने वाले नेतृत्व की अपेक्षा
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं से एक बात सामने आई कि शहर के लोग अगले नगर पालिका अध्यक्ष से केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि बेहतर शहरी व्यवस्था और जवाबदेह नेतृत्व की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव से पहले मंदसौर नगर पालिका परिषद के लिए राजनीतिक दल किसे अध्यक्ष का चेहरा बनाते हैं और समय से पहले जनता की कसौटी पर कौन खरा उतरता है।

चुनाव 2027 -परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी अध्यक्ष पद की तस्वीर
नगर पालिका परिषद मंदसौर के चुनाव वर्ष 2027 में होना प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग की ओर से चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या विस्तृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है। चुनाव से पहले परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होना संवैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकेगी। इस बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। यदि यही व्यवस्था लागू रहती है तो अध्यक्ष पद के लिए होने वाला आरक्षण राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगा। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकेंगे। वहीं, चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण रहेगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे लोगों के नाम भी मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़वाने के प्रयास हो सकते हैं, जो नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद या पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी करना चाहते हैं। हालांकि, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए निर्धारित निवास संबंधी पात्रता और निर्वाचन नियमों का पालन अनिवार्य होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन आरक्षण, परिसीमन और मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभावित दावेदारों की स्थिति स्पष्ट होगी। ऐसे में वर्ष 2027 के नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक गतिविधियों पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।

टेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.