इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक, सिनेमा और साहित्य का होगा वैश्विक संगम
इंदौर। डिजिटल क्रांति ने सूचना, संचार, सिनेमा और साहित्य की दुनिया को नई दिशा दी है। आज इंटरनेट, ओटीटी और डिजिटल संस्करणों के माध्यम से फिल्में एवं साहित्य देश-विदेश में कहीं भी और कभी भी उपलब्ध हैं। भाषाई सीमाएं भी डिजिटल तकनीक के चलते लगातार सिमट रही हैं।
इसी आधुनिक बदलाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से LVGC द्वारा इंदौर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ आयोजित करने की पहल की जा रही है।
LVGC के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक ने जीवनशैली के साथ कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के स्वरूप को भी बदल दिया है। हमारा प्रयास इन तकनीकों को प्रोत्साहित करते हुए सिनेमा, साहित्य, कला और पत्रकारिता को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित महाकुंभ का आयोजन 1 से 7 फरवरी 2027 तक इंदौर में* किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों, साहित्यकारों, लेखकों, कवियों और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ बड़ी संख्या में फिल्मों की सहभागिता प्रस्तावित है।
इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा परंपरागत साहित्य और कला को आधुनिक डिजिटल तकनीक एवं AI से जोड़ना है।