ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री ने जन विश्वास शिविर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान / स्वच्छता अभियान में रीवा को दे... नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो पिकअप से 125 पेटी अवैध शराब और बीयर जब्त / वाहन सहित 12.96 लाख र... इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक,... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 118 क्वार्टर जब्त ध् कोतवाली,... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ...

इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक, सिनेमा और साहित्य का होगा वैश्विक संगम

इंदौर। डिजिटल क्रांति ने सूचना, संचार, सिनेमा और साहित्य की दुनिया को नई दिशा दी है। आज इंटरनेट, ओटीटी और डिजिटल संस्करणों के माध्यम से फिल्में एवं साहित्य देश-विदेश में कहीं भी और कभी भी उपलब्ध हैं। भाषाई सीमाएं भी डिजिटल तकनीक के चलते लगातार सिमट रही हैं।

इसी आधुनिक बदलाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से LVGC द्वारा इंदौर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ आयोजित करने की पहल की जा रही है।

LVGC के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक ने जीवनशैली के साथ कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के स्वरूप को भी बदल दिया है। हमारा प्रयास इन तकनीकों को प्रोत्साहित करते हुए सिनेमा, साहित्य, कला और पत्रकारिता को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित महाकुंभ का आयोजन 1 से 7 फरवरी 2027 तक इंदौर में* किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों, साहित्यकारों, लेखकों, कवियों और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ बड़ी संख्या में फिल्मों की सहभागिता प्रस्तावित है।

इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला-संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा परंपरागत साहित्य और कला को आधुनिक डिजिटल तकनीक एवं AI से जोड़ना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.