ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री ने जन विश्वास शिविर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान / स्वच्छता अभियान में रीवा को दे... नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो पिकअप से 125 पेटी अवैध शराब और बीयर जब्त / वाहन सहित 12.96 लाख र... इंदौर में सजेगा LVGC अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं कला-साहित्य महाकुंभ / डिजिटल क्रांति, AI तकनीक,... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 118 क्वार्टर जब्त ध् कोतवाली,... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में शराब जब्त जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ...

मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 118 क्वार्टर जब्त ध् कोतवाली, सीतामऊ और गरोठ पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत  मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली, सीतामऊ और गरोठ थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 118 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

कोतवाली पुलिस ने 16 क्वार्टर शराब जब्त की

कोतवाली थाना पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को कोटा घाटी के नीचे आम रोड पर कार्रवाई करते हुए अशोक पिता रमेशचन्द्र तांगड़, उम्र 32 वर्ष, निवासी शहर किला मंदसौर के कब्जे से 16 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की। प्रत्येक क्वार्टर में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सीतामऊ पुलिस ने 77 क्वार्टर शराब पकड़ी

सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम ढांढेड़ा में आरोपी के घर के सामने कार्रवाई करते हुए मिट्ठूसिंह पिता कालूसिंह सिसोदिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम ढांढेड़ा के कब्जे से 77 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 13.860 बल्क लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

गरोठ पुलिस ने 25 क्वार्टर शराब जब्त की

गरोठ थाना पुलिस ने गोयल कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए तूफान सिंह सौंधिया पिता अमरसिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेमलीरूपा के कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

तीनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 118 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.