ब्रेकिंग
जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस... मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के तीन साल के खर्च का हो विशेष ऑडिट, संदिग्ध खरीदी और करोड़ों के भुग...

जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में मत्था टेका

हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति हमें एकता, भाईचारे और संस्कारों के सूत्र में बांधती है : उप मुख्यमंत्री

भोपाल 24 नवंबर 2026. गुरुनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश व क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में उपस्थित संगत, माताओं-बहनों, गणमान्य नागरिकों एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारी विरासत अत्यंत समृद्ध है और हमारी संस्कृति हमें एकता, भाईचारे और संस्कारों के सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि जब हम गुरुनानक देव जी जैसे महापुरुषों के जीवन चरित्र पर नजर डालते हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि मनुष्य को कैसा जीवन जीना चाहिए और किस प्रकार दूसरों के दुख-दर्द को दूर करने में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए। जो व्यक्ति समाज और पीड़ितों की सेवा में जीवन लगाता है, वह अमर हो जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समय बीतने के साथ गुरुनानक देव जी के प्रति श्रद्धा और आस्था निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाली पीढ़ी और बच्चों के मन-मस्तिष्क में गुरुनानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके चरित्र को उतारना बेहद आवश्यक है, ताकि बच्चे अपने जीवन को सार्थक बना सकें, गलत रास्ते पर न जाएं और नशे से दूर रहें। उन्होंने समाज में भाईचारा बढ़ाने तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सिख समाज के योगदान और सेवा कार्यों की सराहना की। श्री शुक्ल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व केवल रीवा में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश, देश और दुनिया में जहां भी भारतीय व सिख समाज के लोग बसे हैं, वहां पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी गुरु चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि समाज में भाईचारा बढ़ाने व एक-दूसरे के सहयोग के जो सपने गुरुनानक देव जी ने देखे थे, उन्हें पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे तभी प्रकाश पर्व मनाने का उद्देश्य सार्थक होगा। इस दौरान श्री हरभगवान सिंह, श्री परमजीत सिंह डंग, श्री सुबेग सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.