ब्रेकिंग
जीवन सार्थक बनाने के लिए गुरुनानक जी के जीवन चरित्र को अपनाना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्... मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब पकर्ड़ी, दो अलग-अलग मामलों में 33 क्वार्टर देशी शराब जब्त इंदौर के दीक्षित अपने परिवार के साथ 14 लाख 38 हजार की धोखाधड़ी, लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार आरोपी महिला... गौमुख घाट पर मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दादा गुरु के सानिध्य ... भोपाल में जर्जर मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई, आवंटियों को मिलेगा मकान के बदले मकान और 20 प्रतिशत अत... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित ह... श्री पशुपतिनाथ मंदिर के पाटोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु, मंदिर सभागृह में कथ... 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद / मंदसौर जिले के अफजलपुर पुलिस... मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के तीन साल के खर्च का हो विशेष ऑडिट, संदिग्ध खरीदी और करोड़ों के भुग...

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राज्य शासन ने जारी किया आदेश, 23 नवंबर से प्रभावशील हुआ निर्णय

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा 23 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम, 2012 के नियम 3 (ख) को शिथिल करते हुए समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जारी होने की तिथि से प्रभावशील होगा।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव शैलेन्द्र कुमार हिनोतिया द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।


आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, समस्त मंत्रीगण एवं राज्यमंत्रीगण, संबंधित विभागीय अधिकारियों, सभी संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। साथ ही आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.