मदसौर। मध्यप्रदेश में चल रहे नशामुक्त अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश में सीतामऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मोरखेड़ा में एक आरोपी के कब्जे से कुल 36.595 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 14 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से 5.20 बजे के बीच आरोपी के घर के सामने ग्राम मोरखेड़ा में की गई। कार्रवाई के दौरान उनि रामलाल दंडांग द्वारा आरोपी चंद्रपाल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मोरखेड़ा के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस ने जब्त शराब की कुल मात्रा 36.595 लीटर बताई है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत सूचना पत्र की तामीली की गई।
पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।