भोपाल। देशभर में आज से शुरू हुए 10 दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणेश मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन, पूजन और आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। सिद्धिविनायक, मोती डूंगरी और खजराना गणेश मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं के फोटो-वीडियो स्टेटस लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
गणपति बप्पा मोरया! B4 Times India