ब्रेकिंग
एटीएम कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सि... न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार जगह नहीं दी तो सड़क पर गूंजेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर में मैदान... उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई, ... सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क...

एटीएम कटिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एटीएम की सामग्री जब्त

Madhya Pardesh / मंदसौर। गरोठ पुलिस ने भानपुरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की करीब 6 लाख रुपये की राशि, स्विफ्ट डिजायर कार, गैस कटर, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एटीएम की कैश ट्रे व रिजेक्शन बॉक्स सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी समीर निवासी कोटा, शहजाद उर्फ चिकू निवासी नूंह (हरियाणा) और मनपाल सिंह निवासी कासगंज (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। गिरोह द्वारा मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में एटीएम कटिंग की वारदातें करना बताया गया है। पुलिस ने करीब एक हजार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव और टीम ने की। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.