ब्रेकिंग
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार जगह नहीं दी तो सड़क पर गूंजेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर में मैदान... उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई, ... सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अव...

जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी जान की कीमत अब ‘जीरो’ हो गई है’

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांघ चुकी है। उदासीनता और लापरवाही का आलम यह है कि अब लोगों की जान की भी कोई कीमत नहीं बची है।

खड़गे ने अपने पोस्ट में दावा किया कि सागर जिले में जहरीली शराब से 31 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11 लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

खड़गे के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को देश की ‘सबसे भ्रष्ट’ राज्य सरकार बताया। पटवारी ने एक्स पर लिखा कि सत्ता की ‘सबसे ऊंची कुर्सी’ को अपनी दो आंखों से सिर्फ करप्शन और कमीशन दिखाई देता है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंसानी जान की कीमत अब ‘जीरो’ हो गई है।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.