ब्रेकिंग
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ ली, राज्यपाल मंगुभाई पटे... जहरीली शराब कांड को लेकर खड़गे बोले- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, पटवारी ने बताया ‘मध्यप्रदेश में इंसानी ... मंदसौर मे एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक कोड़ावद को हटा कर जावेद खान को प... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार जगह नहीं दी तो सड़क पर गूंजेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर में मैदान... उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई, ... सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अव...

जगह नहीं दी तो सड़क पर गूंजेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इंदौर में मैदान नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को दी चेतावनी

भोपाल। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मैदान उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए नियमों के तहत जगह मांगी है और यह लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि मैदान नहीं दिया गया तो कार्यक्रम सड़क पर किया जाएगा।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए तीन स्थानों का विकल्प दिया था। इनमें नेहरू स्टेडियम पहली पसंद था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के जीएससीसी कॉलेज के पीछे का मैदान और रीजनल पार्क के सामने की जमीन के विकल्प भी रखे गए थे। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि इन तीनों में से किसी एक स्थान की अनुमति मिल जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। पटवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि युवाओं और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए है। उन्होंने कहा कि तारीख भी आपसी टकराव से बचने के लिए आगे बढ़ाई गई थी।

पटवारी ने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, कथित धांधली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे युवाओं के सामने हैं। राहुल गांधी इन्हीं विषयों पर छात्रों से संवाद करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क की जमीन को लेकर आईडीए से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है और कांग्रेस प्रशासन को किराया भी देने के लिए तैयार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी कार्यक्रम में आएंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। मैदान मिला तो कार्यक्रम मैदान में होगा और मैदान नहीं मिला तो सड़क पर ही कांग्रेस की आवाज गूंजेगी।

News@C

Leave A Reply

Your email address will not be published.