दतिया। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 21,047 मत प्राप्त हुए हैं और वे 308 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 20,739 मत मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव श्मंडलश् को 8,877 मत प्राप्त हुए हैं और वे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
अन्य प्रत्याशियों में राइट टू रिकॉल पार्टी के धर्मेंद्र सिंह पंवार (गोलू भैया) को 379 मत, आपके गणतंत्र पार्टी के जितेंद्र माझी को 302 मत, निर्दलीय देवेश परिहार निमोना को 272 मत तथा बाबूलाल सोनी को 261 मत प्राप्त हुए हैं।
वहीं Nota सहित अन्य उम्मीदवारों को भी सीमित मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना के अभी 15 में से 5 राउंड पूरे हुए हैं और आगामी राउंड में मुकाबले की तस्वीर बदल सकती है।