ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...

मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 18 हजार रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।

स्वीकृत पदों में आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) के 7,500, आरक्षक (चालक) के 1,000, सूबेदार (आशुलिपिक) के 135, सहायक उपनिरीक्षक (आशुलिपिक) के 520, सूबेदार के 81 और उपनिरीक्षक के विभिन्न श्रेणियों में कुल 426 पद शामिल हैं।

उपनिरीक्षक के स्वीकृत पदों में जिला पुलिस बल के 312, विशेष सशस्त्र बल के 69, क्यूडी के 4, अंगुल चिन्ह के 22, आयुध के 10 और फोटो के 9 पद शामिल हैं।

बतादें., मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस विभाग में करीब 25 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति पर संतोष जताते हुए भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा शेष पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक आदेश भी जल्द जारी किए जाने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.