ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में

भोपाल। बारिश के लिए किए गए एक पारंपरिक टोटके के बाद भोपाल में हुई वर्षा को लेकर सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। शनिवार 18 जुलाई को कुछ लोगों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर गधों को गुलाब जामुन खिलाए थे। इसके अगले दिन रविवार 19 जुलाई को भोपाल के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

स्थानीय मान्यता के अनुसार यदि रूठे हुए मानसून को मनाने के लिए गधों को मिठाई खिलाई जाए और प्रार्थना की जाए तो बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि इस तरह की मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन ग्रामीण और पारंपरिक क्षेत्रों में लंबे समय से ऐसे रीति-रिवाज प्रचलित रहे हैं।

शनिवार को भोपाल शहर की सड़कों पर दो गधों को ढोल-ढमाकों के साथ घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोग हाथों में पोस्टर लेकर चल रहे थे, जिन पर ष्भटके हुए मानसून को वापस लाने और अच्छी बारिश के लिए ईश्वर से प्रार्थनाष् जैसे संदेश लिखे थे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों के कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने पर इस तरह के पारंपरिक उपाय किए जाते हैं।

मौसम विभाग ने 16 जुलाई से प्रदेश में बारिश के दूसरे दौर की शुरुआत का अनुमान जताया था, लेकिन शुरुआती दिनों में अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोगों में चिंता बढ़ी थी। इसी बीच शनिवार को यह लोक परंपरा निभाई गई और रविवार को बारिश होने से लोगों में इस संयोग की चर्चा तेज हो गई।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश प्राकृतिक मौसमी परिस्थितियों, मानसूनी सिस्टम और वायुमंडलीय बदलावों पर निर्भर करती है। लोक मान्यताएं लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ी होती हैं।

C@Bhopalsamachar

Leave A Reply

Your email address will not be published.