पुल पुलियाओं एवं रपटों पर अविलंब ड्रॉप गेट लगाए जाए ,अगर कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को दिए निर्देश
आगर।मध्यप्रदेश, जिला कलेक्टर आगर श्रीमती प्रीति यादव ने जिले के सड़क निर्माण विभागों के सभी जिला अधिकारियों को वर्षाकाल में जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने विभाग के सभी सड़क मार्गो पर आवश्यकता अनुसार पुल पुलियाओं और रपटों पर जिन पर अतिवृष्टि के कारण बाढ़ का पानी बहता है उन पर यातायात रोकथाम के लिए ड्रॉप गेट लगाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की ऐसी सभी पुल पुलियाओं जिन पर वर्षा काल में ऊपर से पानी का बहाव होता है उन पर तत्काल ड्रॉप गेट लगाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र की पुल पुलियाओं को चिन्हित कर उन पर जन सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित विभाग के माध्यम से ड्रॉप गेट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश भी संबंधितो को दिए गए हैं।
स.क्र. /मालवीय//