ब्रेकिंग
वायडीनगर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट-धमकी और जुआ खेलने के दो मामले दर्ज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सार्थक पहल है, जनविश्वास अभियान चिरोला घाट आश्रम पहुंचे CM मोहन यादव, भगवान शिव का किया पुष्प और दुग्धाभिषेक आठ मुखों में विराजमान भगवान शिव का अद्भुत स्वरूप, पशुपतिनाथ महादेव को बांधी रक्षा सूत्र की राखी मध्यप्रदेश को मिलेगा खेल विकास का नया अवसर, गांव से वैश्विक मंच तक पहुंचेगी प्रतिभा, खेलों के साथ स्... बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का तत्काल वितरण करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल दो युवकों से अवैध धारदार छुरे बरामद, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चि... श्री पशुपतिनाथ कि भक्ति के साथ स्वच्छता की पहल, मंदसौर विधायक विपिन जैन ने झाड़ू उठाकर पेश की मिसाल, ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निवास से जारी की 11...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सार्थक पहल है, जनविश्वास अभियान

आगर मालवा। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनकल्याण और जनविश्वास है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में “जनविश्वास अभियान” चलाया जा रहा है। यह अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास के सेतु को और अधिक मजबूत करने की एक सार्थक पहल है।

अभियान की मूल भावना है – “सरकार आपके द्वार”।

अक्सर ग्रामीणजनों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय या तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जनविश्वास अभियान ने इस दूरी को समाप्त कर दिया है। अब प्रशासन स्वयं गांव-गांव, क्लस्टर-वार शिविर लगाकर जनता के बीच पहुंच रहा है।

मौके पर निराकरण:

राजस्व, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आधार, आयुष्मान, पेंशन, राशन आदि से संबंधित समस्याओं का शिविर में ही समाधान।
योजनाओं का लाभ:

लाड़ली बहना, पीएम आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, संबल सहित समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना।
संवाद और विश्वास:

अधिकारी और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन के प्रति विश्वास को दृढ़ करना।

जिला आगर-मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक जनपद पंचायत में क्लस्टर शिविर आयोजित कर सभी विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

निश्चित ही, मुख्यमंत्री जी की यह पहल सुशासन के संकल्प को सिद्ध करती है, जहाँ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का प्रकाश पहुँच रहा है और जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हो रहा है।
लेखक,आलेख
जगदीश चंद्र मालवीय ,_जनसंपर्क अधिकारी_ आगर मालवा मध्यप्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.