ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भोपाल/आगर-मालवा। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले की बड़ौद तहसील में पदस्थ पटवारी राजेश चौहान को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी हल्का नंबर-8 में पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार ग्राम झलारा निवासी श्रीपाल सिंह परिहार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में पटवारी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक पटवारी पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था तथा सीमांकन रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ौद तहसील कार्यालय स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.