ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

नीमच-शाजापुर को मिली सौर ऊर्जा की बड़ी सौगातः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹2,080 करोड़ के सोलर पार्कों का किया उद्घाटन

₹1,553.98 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, हितग्राहियों को वितरित किए लाभ

भोपाल/ नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में नीमच जिले में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को सौर ऊर्जा एवं औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹2,080 करोड़ की लागत से विकसित 500 मेगावाट क्षमता के नीमच सोलर पार्क एवं 450 मेगावाट क्षमता के शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹1,553.98 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नई औद्योगिक इकाइयों एवं विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को अनेक सौगातें प्रदान कीं।

सौर ऊर्जा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीमच एवं शाजापुर सोलर पार्क प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन को नई गति देंगे। इससे निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

 

सोलर कंपनियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने सोलर पावर परियोजनाओं की स्थापना में योगदान देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

 

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं नवाचार आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागों के कार्यों की सराहना करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

पिंक अभियानश् के तहत छात्राओं को मिली सौगात

कार्यक्रम में जिले में संचालित पिंक अभियानश् के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा, उद्योग, अधोसंरचना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए ऐसे जनहितकारी और निवेश आधारित प्रकल्प आगे भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।

Image

LIVE-Cm Programs

👉 अगली अपडेट जल्द जारी की जाएगी…

Leave A Reply

Your email address will not be published.