ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ईवी स्कूटी से जनसंपर्क अभियान में निकले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के भीमनगर स्थित चांदनी विश्वकर्मा के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री स्वयं ईवी स्कूटी चला रहे थे, जबकि पीछे विधायक भगवानदास सबनानी सवार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के भीमनगर स्थित चांदनी विश्वकर्मा के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री स्वयं ईवी स्कूटी चला रहे थे, जबकि पीछे विधायक भगवानदास सबनानी सवार थे।

चांदनी विश्वकर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके घर पहुंचकर छात्रा एवं उसके परिजनों को बधाई दी तथा उनके साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर जो सफलता अर्जित की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने चांदनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चांदनी के परिजनों से चर्चा की तथा क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों और नागरिकों से भी संवाद किया। उन्होंने कई लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल कर रहे हैं। वर्तमान में उनके काफिले में शामिल अधिकांश वाहन इलेक्ट्रिक हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.