ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न का माहौल

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं महेश केवट ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र मिलते ही विधानसभा परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानीप, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने अपने तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कराकर राजनीतिक बढ़त हासिल की है। नवनिर्वाचित सांसदों ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संसद में मध्यप्रदेश की आवाज को मजबूती से उठाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और रणनीतिक बढ़त को एक बार फिर साबित किया है।

कांग्रेस की संभावित जीत हार में बदली

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सियासी सरगर्मियां आखिरकार भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत के साथ समाप्त हो गईं। वहीं कांग्रेस को उस सीट पर बड़ा झटका लगा, जिसे पार्टी अपनी सुनिश्चित जीत मानकर चल रही थी। कांग्रेस उम्मीदवारमीनाक्षी नटराजनका नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी किसी वैकल्पिक अथवा डमी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतार सकी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यही रणनीतिक चूक कांग्रेस पर भारी पड़ गई और एक संभावित जीत हार में बदल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.