ब्रेकिंग
बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, योजनाओं की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश] मिशन वात्सल्य... निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 जून तक जोड़े जाएंगे नाम, सुधार के बाद 10 जुलाई को वेबसाइट पर फ... राज्यसभा चुनावः भारतीय जनता पार्टी द्वारा महेश केवट को तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने क... राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस का भरोसा, मध्य प्रदेश राजनीति में बढ़ी सरगर्मी आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश

निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 जून तक जोड़े जाएंगे नाम, सुधार के बाद 10 जुलाई को वेबसाइट पर फाइनल लिस्ट अपलोड होगी

भोपाल। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश स्थानीय निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरु कर दी है। प्रदेश के अनेक जिलो के नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव मे कार्यकाल पूरा होने वाला है। उनके लिए तैयारियां प्रारंभ कर 15 जून तक मतदाता सूची में नाम जुडवाने का कार्य प्रारंभकर दिया गया है।
प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। 15 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का आवेदन दिया जा सकेगा। तय तारीख तक जमा हुए आवेदन पत्रों का निराकरण कर 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। प्रदेश के नगर निगम पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत नगरीय निकायों और पंचायतों दोनों के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जून दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।
प्रशासन ने संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाए। नगरीय निकायों के लिए दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा, जबकि निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक होगी। इसके बाद 3 जुलाई तक दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट तैयार की जाएगी और त्रुटि सुधार के बाद 6 जुलाई तक वेंडर को वापस भेजी जाएगी। फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट होगी और 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। पंचायतों के लिए भी समान समय सारणी तय है। अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध होंगी तथा 18 जुलाई को ग्राम पंचायतों और अन्य निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri